Monday, April 29, 2024
No menu items!

भीषण ठण्ड में मनुष्य के साथ जानवर भी परेशान

शाहगंज, जौनपुर। भीषण ठंड ने दस बजे सुबह तक कोहरे की चादर ओढ़ रखी थी। मनुष्य के साथ जानवर भी बेहद परेशान हैं। कोहरा पूरे दिन चादर ओढ़े रहा। नगर के जौनपुर रोड स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष तिराहे पर चाय की दुकान के बाहर जल रहे अलाव के पास गर्मी लेने एक बछड़ा आ गया। लोगों के साथ वह भी अलाव की ताप लेता रहा। लोगों ने गोवंश को जगह दे बगल खड़े हुए। दुकानदार संजय मोदनवाल ने बताया कि अलाव जलते ही दूर खड़े जानवर पास आ जाते हैं। यह प्रतिदिन हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular