Sunday, April 28, 2024
No menu items!

त्योहारों को देखते हुये 10 तारीख को कई मार्ग हुये परिवर्तित

अजय पाण्डेय
जौनपुर। त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत बाजार में खरीददारी हेतु भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है। इससे आवागमन बाधित होने लगता है तथा जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसके बचाव हेतु निम्नलिखित मार्गों पर 10 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से चार पहिया, कामर्शियल वाहन, तीन पहिया ऑटो व रिक्शा को जनहित में निर्णय लेकर प्रतिबंधित किया जाता है।

इस आशय की जानकारी देते हुये पुलिस विभाग ने बताया कि जेसीज चौराहा से ओलन्दगंज, पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज, मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी हाउस की तरफ, बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज, नखास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज, सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली, चांद मेडिकल तिराहे से कोतवाली एवं अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू की तरफ जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

वहीं वैकल्पिक पार्किंग स्थल में बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने, सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे एवं अशोक टॉकीज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड हैं। भंडारी, सुतहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नखास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular