Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने प्रतिमा विसर्जन मेले में लगाया प्राथमिक चिकित्सा शिविर

जौनपुर। श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं शोभायात्रा मेले में आये भक्तों के लिए नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा लगाया गया। यह मेडिकल कैंप भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर युवा इकाई द्वारा नगर के हरलालका रोड पर लगाया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने फीता काटकर किया। मेडिकल कैम्प में डा. विकास अग्रवाल, फर्मासिस्ट सौरभ मौर्य उपस्थित रहे।
इस मौके पर नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल ने बताया कि इस विशाल मेले में दूर-दराज से आए दर्शनार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा कैम्प के माध्यम तुरन्त उपचार कराना बहुत ही पुन्य का कार्य है। कार्यक्रम संयोजक मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि आज के समय में नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह कार्य करके हम बहुत ही गौरवांवित की महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सह कोषाध्यक्ष श्याम सोंथालिया ने किया। आभार महामंत्री योगेश साहू ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भजन गायक अवनीन्द्र तिवारी, महेश साहू, नीरज विश्वकर्मा, विनोद सेतिया, राम सोंथालिया, घनश्याम गुप्ता, नितिन सोनकर, मेंहदी जैदी, रितेश साहू, शनि साहू, रमन हरलालका, ज्योतिष साहू आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular