Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विज्ञान कार्यशाला में दी गयी जानकारी

जौनपुर। सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ में एनिमल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकों को विज्ञान एवं टेक्नोलोजी की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। एनिमल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से शिक्षकों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। विज्ञान प्रशिक्षक राजेश दूबे तथा सहायक मधु दूबे ने बताया कि कैसे वायु में भार होता है तथा वायु स्थान घेरती है। केंद्रीय बल का प्रयोग, सूर्य के पराबैंगनी किरणों आदि को कैसे सिद्ध करे, ये सभी बताया गया। साथ ही होमी जहांगीर भाभा, जेम्सवाट, रदरफोर्ड, फैराडे जैसे वैज्ञानिकों के नियम पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने शिक्षकों को द्रव्यमान और भार में अंतर को विस्तार से बताते हुये जड़त्व के नियम समेत अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेश दत्त उपाध्याय, मुख्य अतिथि संजय अस्थाना वरिष्ठ पत्रकार, विशिष्ठ अतिथि उदय सिंह प्रवक्ता, विद्यालय के अध्यापक दिलीप पाठक, संजय तिवारी, सुमन मित्तल, वन्दना अस्थाना, राज बहादुर यादव, दिवाकर सिंह, मीना सिंह, लोकेश कुमार, विभुवन नाथ मौर्य, शशि प्रकाश, ओम प्रकाश सिंह, ऋषभ कुशवाहा, आराधना राय, यशवंत सिंह, प्रदीप यादव, आदर्श श्रीवास्तव, कल्पना सिंह, आरती प्रजापति, सुनील मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजन्म सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular