Monday, April 29, 2024
No menu items!

मासूम बच्चों ने रखा रोजा, देश की तरक्की के लिये मांगी दुआ

जलालपुर, जौनपुर। रमजान माह में तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे— मुन्ने बच्चों ने भी रोजा रखा। अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर बच्चों ने देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी। क्षेत्र के महिमापुर निवासी 9 वर्षीय सनवेग, अंशवेग एंव अयान ने भीषण गर्मी की परवाह किए बीना रोजा रखा। परिवार के बड़े लोगों ने भी बच्चों का हौसला अफजाई की। शाम को इफ्तार के वक्त बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक रही। बच्चों ने रोजा खोलकर देश में अमन चैन के लिए अल्लाह से दुआएं कीं। कई बच्चों हैं, जीवन में पहली बार रोजा रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular