Monday, April 29, 2024
No menu items!

मासूम बेटी ने अपने जन्मदिन पर की अनूठी पहल

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार की सबसे छोटी सदस्य और माडलिग एवं ऐक्टिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाली छोटी बिटिया अतुलिका सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश किया। अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से हर बार की तरह अलग ढंग से मनाया। अतुलिका ने हर बार की तरह इस बार भी लख्मीपुर के बस्ती में गरीब असहाय बच्चों के बीच में कपड़े, बैग और जरूरत के सामानों का वितरण करके उन बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
अतुलिका विगत कई वर्षों से अपना जन्मदिन घर पर ना मानते हुए असहाय निर्धन या विशेष बच्चों के बीच में मनाती है और उनके बीच समय समय पर कपड़े और जरूरत की सामग्री को वितरित करती है। अपने जन्मदिन पर बच्चो को फल मीठा और जरूरत की सामग्री देकर मनाया। उर्वशी सिंह ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है। कभी दूसरों के और ऐसे असहाय लोगों के साथ कोई खुशिया मनाइए तो खुशी दुगुनी हो जाती है।
उर्वशी सिंह ने कहा कि अतुलिका हमारे घर के लिए एक वरदान के स्वरुप में आयी है जिसमें उनका पूरा परिवार भी साथ रहता है। इस अवसर पर नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, कंचन सिंह, दीक्षा सिंह, चंद्रशेखर राय के साथ सभी बच्चे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular