Monday, April 29, 2024
No menu items!

आगामी पीढ़ी की जानकारी के लिये सनातनी नववर्ष मनाना जरूरी

नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। नवसंवत्सर पर आयोजित आरएस एस के कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरेश जी ने बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ीया अपने नव वर्ष को समझे और जाने, इसलिए हमें श्रद्धा और उल्लास के साथ सनातन धर्म के नव वर्ष को मनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि में मां शैलपुत्री के पूजन को विस्तारपूर्वक बताया। सभी स्वयंसेवकों को नव वर्ष की शुभकामना दिया।
बौद्धिक कार्यक्रम की अध्यक्षता राम अभिलाष पाल (गुरु जी) ने की। साथ ही कहा कि हमें अपने भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए आने वाली पीढ़ी को इसकी जानकारी अवश्य दें। उक्त कार्यक्रम के पश्चात आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जिला प्रचारक प्रभात जी के नेतृत्व में नगर में पथ संचलन किया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर से आरंभ होकर नगर के पुरानी बाजार, मंगल बाजार भ्रमण करते हुए पुनः उक्त स्थान पर समाप्त हुआ।
इस दौरान नगर में लोगों ने स्वयंसेवकों के ऊपर फूलों की वर्षा किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र पान्डेय विभाग संपर्क प्रमुख समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। मंच का संचालन नगर कार्यवाह अरविन्द जी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular