Monday, April 29, 2024
No menu items!

जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति ने किया भण्डारा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के दिन जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ जहां तमाम भक्तों ने मां भगवती के मां कालरात्रि स्वरूप के दर्शन पूजन किया और महाप्रसाद ग्रहण किया। कलाकारों ने इस पण्डाल को काशी विश्वनाथ मन्दिर के रूप में बनाया है। जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार के पंडाल में माता की स्थापना की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र के दिन माता के नौ रूपों के दर्शन करने के लिये हजारों भक्तों का हुजूम उमड़ा।

पंडाल में कलश स्थापित कर पाठ किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा गांव भक्तिमय हो जाता है। पंडाल की सजावट सुन्दर तरीके से की गई है। शाम को लाइट से पंडाल की शोभा बढ़ जाती है। महिलाएं मां दुर्गा की गीत गाकर पूजन अर्चन करती हैं। समिति द्वारा टीम में विष्णु अग्रहरि, बालाजी, रवि मौर्य, अंकित सोनी, आकाश विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, विकास गुप्ता आदि भक्तों की सुरक्षा के लिये निगाहें रखे रहें। शाम को माता रानी को भोग लगाकर आए हुए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular