Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जायसवाल समाज ने गीतों की बहार में किया सावनी कार्यक्रम

  • समाज के इतिहास पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की नगर इकाई द्वारा सावनी गीतों के बीच सावनी भोज का कार्यक्रम किया गया। यह आयोजन नगर के बड़े हनुमान मन्दिर चक प्यार अली के प्रांगण में हुआ जिसकी अध्यक्षता अशर्फी लाल जायसवाल एवं संचालन इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू ने किया। इस मौके पर जहां सावनी गीतों की बहार बही, वहीं लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये सावन एवं अपने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला।

इस दौरान सपा नेता श्रवण जायसवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अनिल जायसवाल हरिओम, दुलारे लाल जायसवाल, शरद जायसवाल एडवोकेट, लालचन्द जायसवाल एडवोकेट, जेपी जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, अशोक जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेन्द्र जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, कैलाश नाथ जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, दीपू जायसवाल, संदीप जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, अतुल जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संदीप जायसवाल, गोल्डी जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, पीयूष जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजेश जायसवाल गंगापुर, रोहन जायसवाल, कार्तिक जायसवाल, रवि जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेश जायसवाल मुन्ना, अनिल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक पवन जायसवाल नगर अध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम के समापन पर ओम प्रकाश जायसवाल जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular