Monday, April 29, 2024
No menu items!

जायसवाल समाज सेवा समिति ने मछलीशहर इकाई गठित की

रविन्द्र जायसवाल नगर अध्यक्ष व सुजीत महामंत्री बनाये गये
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर ने नगर, मंडल, तहसील विस्तार योजना के तहत मछलीशहर नगर के जायसवाल बंधुओं की बैठक व्यापारी पन्ना लाल जायसवाल की अध्यक्षता में किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल व जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जनपद से आए अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने उपस्थित स्वजातीय बंधुओं से अनुरोध किया कि सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव कर लिया जाए। वहां उपस्थित जायसवाल बंधुओं ने एक स्वर से रविंद्र जायसवाल को नगर अध्यक्ष और सुजीत जायसवाल को नगर महामंत्री चुना। इस पर जिलाध्यक्ष ने चयनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर अनुमोदन किया। साथ ही तहसील मछलीशहर को पूरी तरह से प्रत्येक बाजार में गठन करने के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जायसवाल को तहसील प्रभारी के रूप में मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के चरित्र का वर्णन करते हुये समाज के अपने प्रणेता डॉ काशी प्रसाद जायसवाल के जीवनी के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत जायसवाल ने किया।
इस दौरान राकेश जायसवाल ने कहा कि समाज को जब भी तन, मन, धन की आवश्यकता पड़ेगी, मैं हर समय तैयार रहूंगा। नव चयनित नगर अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नगर जायसवाल समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोडूंगा। अंत में शत्रुघ्न जायसवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चौधरी रामचंद्र जायसवाल, रमेश जायसवाल, श्रीनाथ जायसवाल, नितेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, पवन जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, निवर्तमान महामंत्री संतोष जायसवाल, अमित जायसवाल, लल्लन जायसवाल, भास्कर जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, आनंद जायसवाल, सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल, रमेश जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular