Monday, April 29, 2024
No menu items!

जायसवाल समाज सेवा समिति ने बदलापुर में किया परिवार विस्तार

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के मंडल व तहसील विस्तार योजना के तहत बदलापुर मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बदलापुर सहित आस—पास क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में जायसवाल बंधु उपस्थित हुये जहां काफी विचार-विमर्श करने के बाद जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अध्यक्ष के लिए राहुल जायसवाल, महामंत्री के लिए अमित जायसवाल व उपाध्यक्ष के लिए हरी लाल के नाम की सर्वसम्मति से घोषणा किया। उपस्थित प्रमुख लोगों में राजेश जायसवाल व आयोजक डॉ दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में जिस भी पार्टी से कोई जायसवाल बंधु प्रत्याशी बनेगा, बदलापुर का समूचा जायसवाल समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि हमारी समिति समूचे जनपद में राजनीतिक चेतना, शैक्षिक उन्नयन व अन्य सामाजिक विषयों पर समाज के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने समाज में एकजुट रहकर मजबूती लाने पर बल दिया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष द्वारा कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन निवर्तमान अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने अगले 15 दिन के अंदर मनोनीत अध्यक्ष को अपनी पूरी कार्यसमिति बनाकर जिला मुख्यालय पर भेजने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल के अलावा विशाल जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, विकास जायसवाल, दीपक जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, नन्द लाल जायसवाल, मनीष जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक डॉ दिलीप जायसवाल ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular