Monday, April 29, 2024
No menu items!

महिला अधिकार पर जन चौपाल आयोजित

रियाजुल हक
जौनपुर। नगर मोहल्ला खानपुर अकबर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जन चौपाल लगा जहां सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि हमें संविधान में बहुत अधिकार मिले और अधिकार मिलने के बाद भी आज जमीनी हकीकत का आंकलन किया जाए तो महिलाओं का सामाजिक आदर, सम्मान, शिक्षा व्यवस्था, परिवार में स्थान, लैंगिक भेदभाव, रूढ़ियां कुप्रथाएं, आर्थिक संसाधनों पर नियंत्रण एवं प्रयोग की वर्तमान स्थिति पर आज भी महिलाएं संघर्ष कर रही हैं और उन्हें उनका अधिकार नही मिल पा रहा है।
कार्यक्रम संयोजिका जयमाला ने कहा कि आज महिलाएं सरकारी सेवा, देश की रक्षा, घर संभालने की बात सहित हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। यह बदलाव आज पितृसत्तात्मक समाज कोई दूर करें हमें आगे बढ़ना है। वहीं देश व समाज को तरक्की भी प्रदान करता है। सामुदायिक वर्कर सोनम ने कहा कि महिला शक्ति, विकास के सम्मान में आज का दिन महिलाओं की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करता है। देखा जाता है कि आज के इस विकास के दौर में हम महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय की स्थिति पर नजर डालें तो आज भी महिलाएं संघर्ष कर रही है, उन्हें संविधान से बराबरी का अधिकार मिला।
समूह अध्यक्ष कंचन भारती ने कहा किसभी जाति, धर्म, लिंग, समानता अपने साथ होने वाले भेदभाव, हिंसा का विरोध करना चाहिए। लड़की और लड़के को बराबर का अवसर दें। महिला हिंसा, बालिका शिक्षा, विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूह में सुव्यवस्थित बचत हेतु प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार महिलाओं को दिया गया। इस अवसर पर रंजना, फूला, कुसुम, शशिबाला, राधिका, आराधना, मोहनी आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular