Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मीराबाई गर्ल्स हॉस्टल में मनायी गयी जन्माष्टमी

अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीरा बाई गर्ल्स हॉस्टल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बाल गोपाल को झूला में झूला के आरती, भजन, कीर्तन किया गया। राधा कृष्णा की झाँकी के साथ लड़कियों ने नृत्य किया।

वार्डन डा. झांसी मिश्रा ने लड़कियों को श्रीकृष्ण भगवान के आदर्शों पर चलने की सीख दी। साथ ही कहा कि सामाजिक जीवन का गीता के उपदेशों में निहित है। इस दौरान छात्रावास की कई छात्राओं ने उपवास भी रखा। विभिन्न समारोह में अवन्तिका, महिमा, शुभांगी, आकांक्षा, नेहा, अंजली, किरन, निधि, प्राची, नामीरा, शिवानी, शिवांगी, पल्लवी आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular