Sunday, April 28, 2024
No menu items!

रामनवमी पर जौनपुर हुआ राममय, चहुंओर फहराया गया भगवा

युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति ने निकाली परम्परागत शोभायात्रा
विश्व कल्याण के लिये चौकियां धाम में हवन—पूजन के बाद निकली शोभायात्रा
जौनपुर। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। चहुंओर भगवा ध्वज के साथ जयश्रीराम के जयघोष से पूरा जौनपुर राममय हो गया। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की आकर्षक शोभायात्रा निकली तो जगह—जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इसी क्रम में युवा बजरंग दल रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा पिछले 38 वर्षों की परम्परा कायम की गयी। नगर के अहियापुर से निकली शोभायात्रा कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से होते हुये ओलन्दगंज के कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर समाप्त हुई। यह आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर साहू एवं महासचिव संजीव चौरसिया पत्रकार के नेतृत्व में हुआ जहां समिति से जुड़े तमाम लागों का सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन को सफल बनाने में संस्थापक सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद चौरसिया के अलावा संयोजक रंजीत अग्रहरि, महेन्द्र सोनकर, अर्पित सेठ, अभय चौरसिया, अविनाश गुप्ता, मुन्ना लाल सेठ, गोपाल सेठ मोछू, जिलाजीत सेठ, कृष्ण कुमार, मनोज सेठ, संजय मोदनवाल, विवेक वर्मा, सौरभ गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुधीर जायसवाल, गोपाल चन्द्र साहू, कुलदीप जायसवाल सहित तमाम लोगों को सहयोग रहा। पूरे नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया। अन्त में अध्यक्ष सुधीर साहू व महासचिव संजीव चौरसिया ने समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
चौकियां संवाददाता के अनुसार शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर शीतला चौकियां धाम से बैंड—बाजे के साथ ध्वजा शोभायात्रा निकाली निकाली गई। शोभायात्रा में तमाम युवाजन हाथ में भगवा ध्वज लिए जय मां शीतला व जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चौकियां धाम में सर्वप्रथम माता रानी के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकये। इसके बाद विधि—विधान से पूजा—पाठ किये। इसके बाद कालभैरव नाथ मन्दिर, मां काली मन्दिर, हनुमान मंदिर के बाद बड़ागर डीह बाबा के मन्दिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया गया। पुनः शीतला चौकियां धाम मन्दिर पर पहुंचकर विश्व कल्याण के लिए सुख, शांति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना करते हुए ने हवन—जन हुआ। इस अवसर पर सचिन गिरी, अनिल साहू, प्रवीन पंडा, विनय गिरी, राहुल मोदनवाल, सुजीत त्रिपाठी, आकाश गिरी, गौरव त्रिपाठी, लालमनि माली, विनय त्रिपाठी, पप्पू त्रिपाठी, विनय माली, मोनी पंडा, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, गौतम गिरी, संजय गुप्ता, प्रकाश मोदनवाल, धीरज त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, मेवा लाल यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular