Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति ने नवनिर्वाचित चेयरमैनों को किया सम्मानित

  • बच्चों की शिक्षा, रोजगार व विवाह के लिये आगे आयें लोग: संजय जायसवाल
  • समाज को संगठित होकर एक—दूसरे का सहयोग करना चाहिये: विनोद जायसवाल
  • महिलाओं को शिक्षा के साथ राजनीति में भी आगे आना चाहिये: ज्योति जायसवाल

शुभांशू जासयवाल
जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के साधारण सभा की बैठक शहर के एक रेस्टोरेंट में हुई जहां समाज द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यक्रमों का विवरण महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे साधारण सभा द्वारा सर्वसम्मत से स्वीकृति प्रदान की गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं नगर इकाई ने मछलीशहर, रामपुर तथा केराकत नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्रमश: संजय जायसवाल, विनोद जायसवाल एवं ज्योति कृष्णा जायसवाल को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव मनाये जाने तथा एक स्मारिका ‘जायसवाल दर्पण’ प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में बदलापुर, मरियाहू एवं गनापुर मंडल के पदाधिकारी एवं उनके साथ अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान मछलीशहर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेदों को भूलकर समाज के पिछड़े एवं गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा, रोजगार और उनके शादी—विवाह के लिए आगे आना चाहिए। रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि समाज को संगठित होकर एक—दूसरे का सहयोग करना चाहिये। समाज के लिए आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन भी दिया। केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ राजनीति में आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर महिला इकाई की नगर अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, अंजू जायसवाल, सीमा जायसवाल, चंदा जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रेम नारायण जायसवाल, गुलाब चंद जायसवाल, उप मंत्री बृजेश जायसवाल केराकत, श्रवण जायसवाल जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अखिलेश जायसवाल पूर्व प्रधान बैजारामपुर, समाजसेवी विनोद जायसवाल मड़ियाहूं, कृष्णा जायसवाल, संतोष जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजन जायसवाल, अनिल जायसवाल, राहुल जायसवाल, अमित जायसवाल, दिलीप जायसवाल, श्रीमठल्ले, अशर्फी लाल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, अनूप जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, रमेश जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, उमेश जायसवाल, राजेश जायसवाल गनापुर, संजीव जायसवाल, सतीश जायसवाल, अनिल जायसवाल वाजिदपुर, रौनक जायसवाल, राजेश जायसवाल मुन्ना, रोहन जायसवाल, संदीप जायसवाल, अतुल जायसवाल भारत विकास परिषद, रमाकांत जायसवाल कवि संचालक मैहर देवी धर्मशाला, राजेश जायसवाल, गिरीश जायसवाल, नगर कमेटी के कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, नितिन जायसवाल, दीपू जायसवाल, अशोक जायसवाल, आशीष जायसवाल सहित अनेक जायसवाल समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल एवं संचालन महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular