Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई चेतना ने उत्साहपूर्वक मनाया महान दिवस

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने जेसीआई सप्ताह के बाद महान दिवस कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल की अध्यक्षता में मनाया जहां उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने चेतना संस्था द्वारा नगर में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये बताया कि आने वाले समय में महिलाओं का योगदान और बढ़ने वाला है, इसलिए आप सभी लोग आगे बढ़कर नेतृत्व करें। जेसीआई ऐसी संस्था है जो ट्रेनिंग के क्षेत्र में भारत के साथ पूरे विश्व में अपना एक अलग पहचान बनाकर रखी है।
मुख्य वक्ता के रूप में जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर ने बताया कि जेसीआई संस्था व्यक्तित्व के विकास के क्षेत्र में कार्य करती है। साथ में नेतृत्व कला और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना इसका मुख्य उद्देश्य होता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने चेतना अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारी को महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़कर काम करने के लिए बधाई दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि जेसीआई संस्था युवाओं का विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया जिसके बाद गणेश वंदना नितिन एंड डांस ग्रुप ने प्रस्तुत किया।
पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता का सम्मान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अंगवस्त्रम एवं मोती माला के साथ माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। आस्था पाठ अल्का उपाध्याय ने पढ़ा। जेसीआई सप्ताह चेयरपर्सन/सचिव मीरा अग्रहरि ने सप्ताह का रिपोर्ट पढ़ते हुए सभी संयोजकों को पुरस्कार वितरण किया। संयोजक रिचा गुप्ता, ममता कश्यप, प्रतिमा गुप्ता, महान दिवस की संयोजक सरला महेश्वरी, अंजना गुप्ता को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कमल पत्र का अवार्ड देवेंद्र रिंपी कौर को दिया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महिला सम्मान के लिए प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. सरला त्रिपाठी, उर्वशी सिंह, तहसीन फात्मा को संस्था ने सम्मानित किया। 2015 वर्ष के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिव्यांग स्कूल के प्रबंधक प्रमोद माली को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि का जीवन परिचय रविंद्र कौर ने पढ़ा।
इस अवसर पर सुधा बैंकर, शालिनी सेठ, रेनू बैंकर,अनीता गुप्ता, सोना बैंकर, डॉली गुप्ता, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, ममता केसरवानी, मीनू बरनवाल, किरण जायसवाल, ममता कश्यप, ज्योति श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, निशा सिंघानिया, रिंकी जायसवाल, निशा गुप्ता, यवनिका सिंह, ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, उषा शुक्ला, चंदा जायसवाल, प्रीति गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक अंजना गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular