Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जेसीआई चेतना ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने पदाधिकारियों के लिए LDMT ट्रेनिंग आयोजित किया जहां कोलकता से आए हुए मंडल उपाध्यक्ष विशाल धोना ने सभी को उनके कर्तव्य और अधिकार के बारे में जानकारी दिया। ट्रेनिंग में उपस्थित मंडल निदेशक गौरव सेठ ने नान जेसी ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए महिलाओं को संस्था में सदस्यता दिलाने के लिए कहा। संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर अभिलाषा श्रीवास्तव, फाउंडर प्रेसीडेंट मेघना रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मधु रानी गुप्ता, मंजू जायसवाल, संयोजक ममता केसरवानी, डॉ आकांक्षा द्विवेदी, डॉली गुप्ता, कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी, ममता गुप्ता, अंजू जायसवाल, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, जूही वर्मा, ममता कश्यप, शारदा गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव मीरा अग्रहरि ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक ममता केसरवानी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular