Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई चेतना ने लगाया योगा शिविर

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ने विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर विश्व योगा सप्ताह के अंतर्गत योगा शिविर का आयोजन किया। संस्थाध्यक्ष सोनी जायसवाल ने योगा टीचर रजनी साहू के साथ सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं और अगर निरोग रहना है तो सभी को योग अवश्य करना चाहिए। आज पूरा विश्व हमारे अपने पूर्वजों के बताए गए योग को अपनाने के लिए मजबूर है।
जेसीआई का योगा शिविर ख्वाजगी टोला स्थित योगा सेंटर पर हुआ जहां रजनी साहू ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति के साथ तमाम ऐसा योग बताया जिससे शरीर का प्रत्येक भाग स्वस्थ रह सकता है और कोई बीमारी नजदीक नहीं आएगी। शिविर में मीरा अग्रहरी, प्रतिमा गुप्ता, वंशिका सिंह, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, मंजू जायसवाल, सुधा बैंकर, किरण जायसवाल, अंजू पाठक, ममता केसरवानी आदि उपस्थित रहीं। अन्त में सचिव मीरा अग्रहरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular