Monday, April 29, 2024
No menu items!

जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया ‘मोहे रंग दे’ का भव्य आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह “मोहे रंग दे” धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मनोरंजक गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समूह नृत्य का आयोजन हुआ। जेसीआई सिटी परिवार के लोगों ने जमकर अबीर गुलाल खेला और खुशियां मनाईं।
अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि समारोह का आयोजन पक्का पोखरा स्थित ज्योत्स्ना मैरेज लॉन में किया गया। शुभारंभ अदित्री अग्रहरि के गणेश वंदना पर नृत्य से हुआ। इसके बाद दीपा सेठ, ख्याति, भूमि, आर्यन, रौनक, आदित्य, आयुष और ऋषि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वीरेंद्र और रागिनी जायसवाल ने कपल डांस किया। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। संचालन दीपा सेठ, सौरभ सेठ और रविकांत जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल, उषा दुबे और रोहित अग्रवाल रहे।
कार्यक्रम में डॉ जेपी दुबे, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, डॉ विकास दुबे, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, आनंद वर्मा, देवी प्रसाद चौरसिया, दीपक सिंह, विकास अग्रहरि, कार्तिक अग्रहरि, हिमांशु अग्रहरि, पुष्कर जायसवाल, आशीष सोनी, डॉ बालाजी राव, मनीष अग्रहरि, मनोज जायसवाल, उज्ज्वल सेठ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular