Sunday, April 28, 2024
No menu items!

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने की बैठक

न्याय के प्रति समर्पित हैं पत्रकार: अर्जुन शर्मा
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की बैठक तहसील अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में करशूलनाथ महादेव में संपन्न हुई। इस मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि समाज में पत्रकार सदैव पीड़ित दबे कुचले वर्गों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है। ऐसे में वह सदैव समाज विरोधी तत्वों के निशाने पर रहता है। इसके बावजूद शासन द्वारा पत्रकारों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाती। फिर भी हिंदी पत्रकार न्याय हेतु सदैव समर्पित रहता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शशि जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव, अनिल श्रीवास्तव, सत्य नारायण गुप्ता, हुबलाल यादव, दिलशाद अहमद, ओम प्रकाश सेठ, सुनील मिश्रा, पंकज बिन्द सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular