Monday, April 29, 2024
No menu items!

कायस्थ समाज 15 नवंबर को नगर में निकालेगा भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। कायस्थ समाज के आराध्य देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी पूजनोत्सव के पावन पर्व पर 15 नवंबर को समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने बताया कि 15 नवम्बर दिन बुधवार को श्री चित्रगुप्त जी भगवान की भव्य शोभायात्रा टाउन हॉल से निकाली जाएगी।

शोभायात्रा कोतवाली चौराहा से चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज होते हुए श्री चित्रगुप्त मन्दिर रुहट्टा पर पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में जिले की समस्त कायस्थ सभाएं शिरकत कर रही हैं। संस्थाध्यक्ष ने समस्त कलमकारों का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी शिक्षित समाज है, उसे चित्रगुप्त जी की आराधना करना चाहिए एवं उनके शोभायात्रा में सम्मिलित होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular