Sunday, April 28, 2024
No menu items!

केराकत नगर पंचायत चुनाव

अध्यक्ष पद के लिये मीना साहू सहित 3 ने खरीदा पर्चा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार से पर्चा बिक्री शुरू हो गया। प्रथम दिन चेयरमैन पद के लिए 3 और वार्ड मेंबर के लिए 20 नागरिकों ने पर्चा ख़रीदा। सबसे अधिक वार्ड संख्या 6 से कुल 3 नागरिकों ने पर्चा ख़रीदा। सबसे पहला पर्चा साढ़े 11 बजे वार्ड संख्या 11 के लिए आजाद गुप्ता ने ख़रीदा जबकि चेयरमैन पद के लिए बबिता जायसवाल ने पहला पर्चा ख़रीदा। उसके बाद इसी पद के लिए अनीता प्रजापति और पूर्व चेयरमैन मीना साहू पत्नी अशोक साहू पूर्व चेयरमैन ने पर्चा ख़रीदा। सुरक्षा को देखते हुए पर्चा बिक्री वाले स्थान पर पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई थी। चेयरमैन पद के लिए तहसीलदार कोर्ट में जबकि वार्ड मेंबर पद के लिए नायब तहसीलदार कोर्ट में व्यवस्था की गई है। बता दे कि केराकत में कुल 11 वार्ड हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular