Monday, April 29, 2024
No menu items!

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की केराकत इकाई का हुआ गठन

संजय शुक्ल चुने गये अध्यक्ष, साथियों ने किया स्वागत
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक स्थानीय नगर पंचायत के मीटिंग हाल में हुई जहां सर्वसम्मति से केराकत तहसील इकाई का गठन किया गया। वाराणसी मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की उपस्थिति में संजय शुक्ल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया जिसका करतल ध्वनि से साथियों ने स्वागत किया। बाद में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अनुमति से तहसील अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों का गठन किया।
राजेश यादव महामंत्री, पंकज राय और कृष्ण कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, पंकज सिंह और नवीन सिंह मंत्री, पप्पू सरोज कोषाध्यक्ष तथा विनोद कुमार मीडिया प्रभारी बनाये गये।दीप नरायन सिंह, रामशरण यादव, प्रदीप सिंह और ज्ञान प्रकाश पांडेय को संरक्षक मंडल में रखा गया। जय प्रकाश पांडेय, विकास सिंह, नीरज मौर्य, गुलशन कुमार, पंकज तिवारी, सतीश पाठक को सक्रिय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
बैठक में मंडल महामंत्री विंध्यवासिनी सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना और संचालन मंडल महामंत्री बिंदेश्वरी सिंह ने किया। इसी क्रम में विनोद कुमार, पंकज सिंह, अरविंद यादव एवं आदर्श मिश्रा पर तहसील प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमा की निंदा की गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular