Sunday, April 28, 2024
No menu items!

किसान पाठशाला का हुआ आयोजन

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सवंसा में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशाला अयोजन किया गया जहां तकनीकी सहायक कमलेश कुमार यादव ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि खेत में धान की पराली न जलाएं। ऐसे खेतों को नुकसान होता है और पर्यावरण भी दूषित होता है। वहीं केमिकल का छिड़काव कर पराली नष्ट करने की जानकारी दी। वंचित किसानों की किसान सम्मान निधि की केवाईसी किया। पराली गलाने के पूसा डी कंपोजर कैप्सूल का वितरण किया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके मण्डल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह, लोहा सिंह, नीतीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular