Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मामूली विवाद को लेकर मारा चाकू, हालत गम्भीर

JAUNPUR NEWS : मामूली विवाद को लेकर मारा चाकू, हालत गम्भीर

पंकज बिन्द
तेजी बाजार, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में बुधवार की शाम डीजल लेने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई और एक व्यक्ति को चाकू मार दिया। इस घटना में 3 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार हैदरपुर में सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव के कुछ लोग अपनी कार से रिश्तेदारी में आए हुए थे। उनकी कार में डीजल खत्म हो गया था। वह गांव के देवेश सिंह 36 वर्ष से डीजल लेने के बाद पैसे के लेन—देन पर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर तार से आए लोगों से देवेश को चाकू मार दिया।

घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में 3 लोगों को नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष तेजी बाजार संतोष पाठक ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular