Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कुंवर बहादुर यादव अध्यक्ष व अखिलेश पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील बार चुनाव में कुंवर बहादुर यादव को अध्यक्ष, अखिलेश पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रविकांत नाथ मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुंवर बहादुर यादव को 68 वोट एवं उनके प्रतिद्वंदी राजेश पाण्डेय को 64 वोट मिले।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश पाण्डेय को 75 मत एवं इनके प्रतिद्वंदी छोटे लाल को 39 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर रवीनाथ मिश्रा और आत्मा प्रसाद के बीच हुए चुनाव में रवीनाथ मिश्रा को 63 एवं आत्मा प्रसाद को 51 वोट मिला। महामंत्री पद पर 3 उम्मीदवारों में से राजवंत कुमार और अशोक कुमार को बराबर वोट मिलने से हार—जीत का निर्णय नहीं हो सका। राजवंत और अशोक कुमार को 44-44 वोट एवं उदयराज कन्नौजिया को 25 मत मिले। चुनाव समिति के पुनीत चंद श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय और अनिल सोनकर गांगुली ने बताया कि महामंत्री पद का निर्णय बुधवार को लिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular