Sunday, April 28, 2024
No menu items!

वारिसों के बारे में सही जानकारी नहीं, लेखपाल ने लगायी रिपोर्ट, बना चर्चा का विषय

  • वरासत दर्ज करने में लेखपाल की मनमानी, आनलाइन वरासत दर्ज कराने में लगा रहे मनमाना रिपोर्ट

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील में वरासत के मामले दर्ज करने में लेखपाल बिना मौके पर गये मनमाना रिपोर्ट लगा रहे हैं। ऐसा ही एक रिपोर्ट तहसील में तैनात चोरहा गांव के लेखपाल राजेश यादव का है, सरकार एवं प्रशासन के आदेशों को दरकिनार रखते हैं। बरईपार गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा राजेपुर गांव में अपनी जमीन के वरासत के लिए आवेदन किया गया।

उक्त लेखपाल ने बिना जांच किये असहमति दर्ज करते हुए यह रिपोर्ट लगाया कि वारिसों के बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं हुई। लेखपाल द्वारा यह रिपोर्ट चर्चा का विषय है। ग्रामीणों की माने तो लेखपाल क्षेत्र में रहते ही नहीं तो वारिसों की जानकारी कैसे प्राप्त करेंगे। राजस्व निरीक्षक का कहना है कि फिर से आवेदन ऑनलाइन कर दीजिए। राजस्व निरीक्षक भी वरासत संबंधित मामलों में गम्भीरता नहीं दिखाते हैं। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular