Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुम्बई में अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे जौनपुर के लाल आशीष

जौनपुर। जिला मुख्यालय से सटे बाजार रामदयालगंज पचोखर हरखपुर (कुकुर्री हावा) निवासी जिले के टी सीरीज के प्रख्यात भजन गायक आशीष पाठक अमृत इन दिनों राजस्थान राज्य में अपने कई कार्यक्रम करके अपने जिले जौनपुर का नाम रोशन किये।भोजपुरी गायक अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी मृदुल, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, कथा वाचक कन्हैया मित्तल के साथ एक मंच पर अपने सुरों का जादू बिखेरने के बाद वहां पर सम्मानित होने के साथ अब मुंबई में अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे और सम्मानित भी होंगें। श्री पाठक मुंबई में 14 जनवरी को अप्पा पाड़ा कुरार गांव (मलाड) में अपनी प्रस्तुति देंगे जिसके आयोजक ज्ञान चंद राम आसरे चौहान व त्यागी महाराज हैं। दूसरा प्रोग्राम 15 जनवरी को होगा जहां श्री पाठक बागेश्वरी मंदिर गोरेगांव में प्रस्तुति देंगे जिसके आयोजक हरकेश सिंह, जितेंद्र पाठक व पप्पू पाठक हैं। श्री पाठक का तीसरा प्रोग्राम 17 जनवरी को हरे रामा हरे कृष्णा संस्था द्वारा टाकी रोड नाला सोपारा में होगा। यह कार्यक्रम संस्थाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय द्वारा आयोजित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular