Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर के लाल ने मुम्बई में कर दिया धमाल

सरफराज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी का मिला सम्मान
इण्टरनेशनल मुम्बई कार्निवल 2023 की आयोजक न्यूटन हज़ारिका का सपना हुआ पूरा
मुम्बई। पिछले दिनों मुंबई में हुए ‘इंटरनेशनल मुंबई कार्निवल 2023’ इंटरनेशनल आइकॉन स्टार अवार्ड शो के दौरान फिल्म जगत सहित अन्य कई विद्या जगत से जुड़े हुए लोगों को इंटरनेशनल आइकॉन स्टार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शो के आयोजक न्यूटन हज़ारिका ने बताया कि शो करने का सपना मेरा काफी पुराना था। कई सालों से इस शो की तैयारियां कीं। मेरा मेहनत आज रंग लाया। शो को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। आसाम राज्य से मुंबई आकर सभी कलाकारों का उन्होंने सम्मान किया, क्योंकि वे हर एक कलाकार का सम्मान करना चाहते हैं। उक्त अवसर पर जौनपुर के लाल सरफ़राज़ खान को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिये सम्मानित किया गया। इस सम्मान से श्री खान ने अपने अलावा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जौनपुर को गौरवान्वित कर दिया।
इसके अलावा एक्ट्रेस अलीना, नितेश तिवारी, संकेत मोरे, यश पंडित, एटलांटा कश्यप, ऋषि ग्रोवर, अन्नू पांडेय, सैय्यद समीर हुसैन, नितिन सुभाष तायड़े, राजकुमार कनोजिया, श्यामली श्रीवास्तव, संजय भूषण पटियाला, चयनिका देवी, रैपर हितेश्वर, सचिन यादव, स्नेहा खामकर, मुन्ना दुबे, राजीव मिश्रा को भी समानित किया गया। इस मौके पर पर आसाम राज्य से आये छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को झूमने पर मज़बूर कर दिया। शो के आयोजक न्यूटन हज़ारिका ने बताया कि वे इस तरह का सम्मान समारोह आगे भी करती होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular