Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विधान मण्डल समिति का जनपद में एक दिवसीय दौरा सम्पन्न

बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक निर्देश
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास समिति की संयुक्त समिति (2022-23) की प्रथम उप समिति की बैठक सभापति नीलिमा कटियार की अध्यक्षता एवं सदस्यगणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ ही सभापति ने निर्देशित किया कि जनपद में शेष आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति अनिवार्य रूप से रहे। महिलाओं एवं बच्चों को वितरित किया जाने वाला पोषाहार राशन के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था विकसित किया जाय जिससे राशन का समय से तथा समयबद्व तरीके से वितरण कराया जा सके। लाभार्थी के हाथ में राशन पहुंचने के सत्यापन एवं इसमें ढिलाई न बरतने का निर्देश भी दिया गया।
इस वर्ष जनपद में लगभग 52 लाख पौधरोपण़ का लक्ष्य है जिसके लिए उन्होंने निर्देश दिया कि पौधों को बचाने हेतु सुरक्षा के उपाय किये जाये। वृक्ष मित्र बनाये जाये। प्रतियोगिता एवं अन्य जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार कराया जायें। पौधरोपण को लेकर सभी विभाग कितने पौधे लगाए इसको लेकर भी जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाकर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से विभिन्न वस्तुएं बनाकर मार्केट में विक्रय हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय जिससे उनकी आय का जरिया बढ़ सके।
बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, निःशुल्क ड्रेस, मोजा व जूते आदि के वितरण की स्थिति की जानकारी के साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर पढ़ाई के स्तर एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मां समूह बैठक को जिस मंशा के साथ शुरू किया गया है, उसको लेकर भी एक व्यापक दिशा निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया। पोषण वाटिका की स्थिति पर भी निर्देश्ति किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आमजन की जानकारी के लिए सस्ते गल्ले की समस्त दुकानों पर विभाग की समस्त योजनाओं की स्पष्ट जानकारी अंकित/डिस्प्ले किया जाए। श्रम विभाग की श्रमिक पंजीयन आदि श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार सहित पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
सभापति ने जनपद में जल एवं वायु प्रदूषण की स्थिति की जानकारी के साथ ही इसके नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जनपद में वृक्षारोपण के समय छायादार, फलदार वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने के निर्देश दिये। सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी केन्द्रों पर प्रकाश, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहे। महिला उत्पीडन के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी थानों के हेल्प डेस्क में अंकित करायें।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समिति को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान माननीय सभापति एवं सदस्य गणों द्वारा जो भी सुझाव एवं निर्देश प्राप्त हुए हैं उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सदस्यगण डॉ सुरभि, वंदना वर्मा, सलोना कुशवाहा, बाबू लाल, चंद्रपाल, डॉ मनोज प्रजापति के साथ जिलाधिकारी अनुज झा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला कल्याण), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular