Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लेखपाल संघ ने 5वें दिन भी किया धरना प्रदर्शन

पंकज बिन्द
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के लेखपाल यशपाल के ऊपर हुए जानलेवा हमले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसको लेकर लेखपाल संघ 5वें दिन भी धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष लालचन्द पाण्डेय का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक यह धरना चालू रहेगा। लेखपालों के धरना से तहसील अंतर्गत बदलापुर का सारा सरकारी काम रुका पड़ा है।

जहां आम जनता भी परेशान है। आगे देखना है कि शासन प्रशासन द्वारा लेखपाल को न्याय कब मिलता है। वहीं धरने पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष लालचंद पांडेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, उप मंत्री शिवकुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर रंजन, ऑडिटर सीमा पटेल, लेखपाल अरविंद यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular