Monday, April 29, 2024
No menu items!

लाइन बाजार पुलिस ने गोली मारने वालों को किया गिरफ्तार

अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में निरीक्षक दिग्विजय सिंह मय हमराह द्वारा धारा 307 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त यादवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्बू पुत्र स्व0 अशोक सिंह एवं भानु प्रताप सिंह उर्फ राजू पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासीगण ग्राम कनकपुर थाना लाइन बाजार को मुरादगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक दिग्विजय सिंह के अलावा हे0का0 कमलेश पाण्डेय, हे0का0 चंद्रमा पाण्डेय, का0 चन्द्रशेखर, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular