Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायंस क्लब गोमती परिवार ने गुरूजनों को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा 33वें शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य और विशिष्ट अतिथि मंडल सचिव मनीष गुप्ता रहे। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि व सम्मानित शिक्षकों सहित मंचासीन अतिथियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ध्वज वंदना डॉ राजेश मौर्य ने किया जिसके बाद पूर्व प्रोफेसर डॉ आरएन सिंह बीएचयू वाराणसी, डॉ आरपी पाठक एसो. प्रोफेसर मिहरावा, सुशीला सिंह इमामिया गर्ल्स हाईस्कूल, विपनेश श्रीवास्तव अध्यापक जनक कुमारी, सुजीत श्रीवास्तव प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय खलसहा को गोमती परिवार ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण करके सम्मानित किया।

इसी क्रम में क्लब के अध्यापकों सैयद मुस्तफा, डा सरला गुप्ता, डॉ प्रज्ञा मिश्रा आदि का सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. डॉ आरएन सिंह ने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वह ही हमें इस दुनिया में लाते हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर गोमती जनपद में एक प्रतिष्ठित क्लब है। इसकी कार्य ही इसकी पहचान है। विशिष्ट अतिथि मंडल सचिव मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों को अपने जन्मदिन या शादी की वर्षगांठ पर समाज में निश्चित रूप से कोई न कोई सेवा कार्य करना चाहिए। संस्थापक अध्यक्ष डॉ जीसी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष धनंजय पाठक एवं संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया।

शिक्षकों का जीवन परिचय धीरज गुप्ता, डा सरला गुप्ता, डॉ प्रज्ञा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता ने सदन में रखा। आभार व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ जीसी सिंह, विष्णु सहाय जोन चेयरपर्सन, अशोक गुप्ता, कमर हसनैन दीपू, डा सिलोचना सिह, सुधा मौर्य, अनिल पांडेय, अनिल अग्रहरि, नवीन मिश्रा, संजय महेश्वरी, सुधीर साहू, त्रिलोकी जी, मिथिलेश मिश्रा, गणेश गुप्ता, डॉ नरेंद्र यादव, शिव कुमार गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, सुनीता पाठक, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ पूजा यादव, सुनीता श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular