Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायन्स क्लब क्षितिज ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्स डे पर नर्सों को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्स डे पर जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित करके कोरोना काल में अपना विशेष सहयोग देने तथा मरीजों को ठीक होने में अपना पूर्ण योगदान देने वाली 14 नर्सों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डा. केके राय ने सभी नर्सों को सम्मान-पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि मेरी नजरों में नर्सों का दर्जा मां से भी ऊपर है। इससे पहले संस्थाध्यक्ष विष्णु सहाय ने सभी का स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का इतिहास लेडी विद द लैंप क नाम से जानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक के रूप में काम शुरू किया जो क्रीमियन युद्ध के दौरान घायल ब्रिटिश और संबद्ध सैनिकों के एक नर्सिंग प्रभारी के रूप में काम किया। निवर्तमान अध्यक्ष जयकृष्ण साहू ने कहा कि नर्स ही मरीज को घर की तरह माहौल देकर मरीज को जल्द स्वस्थ होने के लिये कार्य करती हैं। विशिष्ट अतिथि ज़ोन चेयर पर्सन संतोष साहू ने कहा कि हमारे पूरे मंडल में जहां लगभग 100 के ऊपर संस्थाएं हैं, वहां पर लायंस क्लब क्षितिज अपना प्रथम स्थान रखती है। कार्यक्रम का संचालन लायनेस अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, संजय गुप्ता, दीपक साहू, कौशल त्रिपाठी, मनीष मौर्या, लायनेस चेयरपर्सन सीमा सहाय, सुषमा सोनकर, रितु त्रिपाठी, वंशिका सिंह, पूनम जायसवाल, वन्दना गुप्ता सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular