Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने वितरित किया खाद्य सामग्री

शाहगंज, जौनपुर। मकर संक्रांति के पर्व नजदीक आते ही सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा नगर के माल गोदाम रोड पर गरीबों के बीच तिल, चूड़ा, गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को पतंग व धागा भी दिया गया। संस्थाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है। गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य होता है। गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा के करने के समकक्ष है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रोग्राम डायरेक्टर रुपेश जायसवाल ने कहा कि अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। गरीबों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक रफीक फारूकी, संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, आनंद मोदनवाल, मनीष अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, आनंद मोदनवाल आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular