Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गरीब, असहाय, मजलूमों की आवाज बनेगी मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट: अंशु

  • केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जौनपुर। गरीब असहाय मजलूमों की आवाज उठाने व उनका सहयोग करने के लिए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट हमेशा तत्पर रहेगा उक्त बातें अंशु गिरी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मां धर्म देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। बताते चलें कि मां धर्म देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा द्वारा जिले के वाजिदपुर तिराहे के पास चांदमारी कन्हईपुर में केंद्रीय कार्यालय बनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से आयी हुई महिला विकास मंच की प्रदेश अध्यक्ष अंशु गिरी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। संस्था संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का मात्र एक उद्देश्य है कि समाज में गरीब असहाय मजलूमों की मदद करना।

जैसा कि हमारी संस्था के द्वारा वृद्धाश्रम में महीने में एक बार नि:शुल्क हेयर कटिंग का कार्य तथा हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का महीने में दो बार हेयर कटिंग का कार्य तथा अनेक ऐसे सामाजिक एवं धर्मादा कार्यों में हमारी संस्था बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस मौके पर डॉ. जीएन सिंह शाक्य प्रवक्ता, डॉ. अवनीश अस्थाना, राजेश गौतम, अनिरुद्ध यादव, संतोष कुमार प्रजापति, डॉ. प्रमोद माली, स्वदेश कुमार, विनय कुमार, श्रीमती पुष्पा देवी जिला कार्यकारिणी सदस्य बिहार, आसिफ पठान, शिवम सिंह एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहाबाद, अनिल कुमार गौतम, नरेन्द्र गिरी, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular