Monday, April 29, 2024
No menu items!

मानवी व स्नेहा ग्रुप ने मारी बाजी

  • मां शारदा बालिका विद्यालय खानापट्टी में आयोजित हुई मेंहदी रचाओ, राखी बनाओ प्रतियोगिता

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। छात्राओं में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी में बुधवार को मेंहदी रचाओ व राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में मानवी मिश्रा ने तो राखी बनाओ प्रतियोगिता में स्नेहा ग्रुप ने बाजी मारी। मेंहदी प्रतियोगिता में अरेबियन व दुल्हन डिजाइन की धूम रही।

मेंहदी प्रतियोगिता में 70 छात्राओं की जोड़ी ने भाग लिया। सहयोगी छात्राओं के हाथों पर एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाकर भाव—विभोर कर दिया गया। प्रतियोगिता में रौनक़ परवीन दूसरे, गुंजा मौर्या तीसरे, मुस्कान यादव चौथे व श्रेया यादव पांचवें स्थान पर रही। छात्राओं द्वारा सहयोगी छात्राओं के हाथों पर बनाए गए डिजाइन को अभिभावकों ने भी सराहा। राखी बनाओ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जानवी ग्रुप दूसरे, अनन्या ग्रुप तीसरे, सत्यम विश्वकर्मा चौथे व अंशिका उपाध्याय ग्रुप पांचवाँ स्थान हासिल किया।

विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शरद सिंह ने आभार जताया। निर्णायकों में कविता सिंह, रामचंद्र सिंह, अर्चना सिंह, दामिनी सिंह प्रमुख थीं। इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक मिश्र, कार्तिकेय प्रजापति, अतुल गौड़, अंजनी उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, यशवंत यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular