Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चिकित्सा सेवा में सरकारी योजनाओं के प्रति करें जागरूक: अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व राज्यमंत्री का किया गया स्वागत
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव का कुत्तूपुर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में मरीजों से मिलकर उनका हाल भी जाना और स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था पर खुशी जताई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव का लक्ष्मी हॉस्पिटल के डा. संदीप मौर्य व डा. चन्द्रकला मौर्य ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों मंत्री ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का हाल भी जाना और डॉक्टरों के द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवा से खुशी जाहिर करते हुए सराहना की। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं पर लोगों को जागरूक करें। धरती का दूसरा भगवान चिकित्सक होता है, उसे अपने निष्ठा से चिकित्सा सेवा देनी चाहिए और असहाय गरीब मरीजों को अपनी तरफ से जितना सम्भव हो अपनी ओर से इलाज करने चाहिये। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप मौर्य, डॉक्टर चंद्रकला मरीजों के उपचार में जो भी चिकित्सा सेवा व्यवस्था किये हैं, वह काबिले तारीफ है। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही नि:शुल्क चिकित्सा योजना जरूरतमंदों तक पहुंच रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए चिकित्सक मरीजों को जागरूक करते रहें। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह खर्चू, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, श्याम मोहन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, प्रशांत सिंह दीपक, राज केसर पाल, अनिल यादव, बलवंत सिंह, रविन्द्र मौर्य, डॉ. हस्सान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक राकेश कुमार यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular