Monday, April 29, 2024
No menu items!

मनोकामना राय ने रामजानकी मन्दिर का किया निरीक्षण

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। उप निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल आर०के० रावत के निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला पर्यटन सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय ने तहसील केराकत के ग्राम उदयचंद्रपुर में रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी० एंड डीएस उ०प्र० जल निगम के जे०ई० अरविंद से ली और मौके पर मंदिर में शेड, इंटरलॉकिंग, आरसीसी बेंच लगा पाया गया। पर्यटन सूचना अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को फर्श एवं रंगाई का कार्य कराये जाने का निर्देश दिया गया।
परियोजना प्रबंधक यूनिट-37 सी० एंड डीएस उ०प्र० जल निगम के जे०ई० अरविंद ने बताया कि कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। शेष कार्य को 10 दिन के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी ने दिया। साथ ही कार्य पूर्ण कराते हुए हस्तांतरण करने का निर्देश भी दिया गया। प्रभारी पर्यटन जिला सूचना अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरुप कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रुप से पूर्ण कराया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular