Monday, April 29, 2024
No menu items!

स्कूल चलो अभियान में अधिक से अधिक कराया जाय नामांकन

विकासयादव
नौपेड़वां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कौली में खंड शिक्षा अधिकारी बक्शा उदय भान कुशवाहा द्वारा विद्यालय में सरस्वती मां की प्रतिमा पर माला—फूल अर्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद विद्यालय में अध्यापकों एवं अभिभावकों को अपने संबोधन में कहा कोई भी बच्चा बिना नामांकन के घर पर न रहे जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष हो गई है, उनके अभिभावक से संपर्क कर उन बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं। प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा और प्रधानाध्यापक सरोज सिंह द्वारा 10 बच्चों का नामांकन किया गया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर गांव के हर बस्ती में भ्रमण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौली की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शशि बाला यादव ने भी बच्चों के साथ रैली में प्रतिभाग किया।
रैली में अध्यापक ओम प्रकाश यादव, सत्येंद्र यादव, अजीत सिंह, चंद्रभूषण, कुसुम, प्रतिभा, सीमा, रेनू, कृष कुमार, वीरसेन यादव, वीरेंद्र यादव, राकेश सिंह, राय साहब सिंह, संतोष उपाध्याय, प्रमोद पाल, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश, सौम सिंह, पवन, ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular