Monday, April 29, 2024
No menu items!

पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यों ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से गठित पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनता के लिये शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत को देखने पहुँचे। बोर्ड के सदस्यों में बौद्ध अरविंद सिंह पटेल, परदेसी रविदास, राधेश्याम उपाध्याय व विवेक मिश्रा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएस यादव से अस्पताल में सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया।

उक्त लोगों द्वारा ओपीडी, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी और वार्ड का निरीक्षण किया गया। टीम ने भर्ती मरीजों से विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा। मरीजों के जवाब से टीम के सदस्य संतुष्ट दिखे। लगभग घण्टे भर निरीक्षण के बाद टीम के सदस्य वापस चले गये। इस मौके पर डॉ. दीप्त कुमार, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार सहित अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular