Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने लगायी फांसी

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छातीडीह गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाई। जानकारी के अनुसार छातीडीह गॉव निवासी प्यारे यादव पुत्र स्व. जित्तन यादव 40 वर्ष छातीडीह थाना जलालपुर का मूल निवासी है। बीती रात में मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण युवक ने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर चढकर गले में फंदा लगाकर पेड पर से झूल गया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी। उक्त घटना को देखते हुए परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular