Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मेरी माटी मेरा देश राष्ट्र जागरण का अभियान: जगदीश

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश सोनकर ने ग्राम अहमदपुर देलहुपुर में आयोजित “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय जागरण का महा अभियान है जिसके अंतर्गत हम सभी को अपने-अपने घरों की मिट्टी अपनी वसुधा का नमन-वंदन करते हुए देश के उन वीरों को नमन करना है जिन्होंने इस देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनके सम्मान में हमें हर गांव में और वार्डों में 75-75 पौधे लगाने हैं।

उन्होंने कहा कि इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी इस अभियान को गति देने के लिये गली-गली और घर-घर घूम रहा है और लोगों से एक चुटकी माटी और चावल एकत्रित किया जा रहा है जिसे अमृत कलश में भरकर विकसित भारत के निर्माण के लिये देश की राजधानी में भेजा जाना है।

कहा कि देश की राजधानी में जब पूरे देश की माटी अमृत कलशों में भरकर पहुंचेगी तो पूरा भारत एक ही जगह एक परिवार के रूप में अपनी खुशबू और महक से अनेकता में एकता का संदेश देगा। इसके पश्चात पूर्व मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का पूरे गांव में घर-घर घूम कर एक चुटकी मिट्टी और चावल को संग्रहित किया गया।

इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा। उक्त कार्यक्रम के बाद ग्राम दाउदपुर में भी उपरोक्त कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग, अमर बहादुर पटेल, सूर्य लाल पटेल, रवि बिन्द, अमित पटेल, नागेश्वर पटेल, अनिल यादव, अरुण पटेल, मीना पटेल, पूर्व प्रधान राम निरंजन बिन्द, कैलाश बिन्द, विनोद बिन्द, सत्या बिन्द, सुनील बिन्द आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular