Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक सम्पन्न

सोनू गुप्ता
रामपुर/रामनगर, जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की मासिक बैठक अढ़नपुर गाँव के हनुमान जी मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश सिंह ने किया। संगठन विस्तार पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते है। हमें प्रखंड के गांवों, पंचायतों में जाकर युवा शक्ति को अपने धर्म, संस्कृति, संस्कार और सभ्यता की जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल एक राष्ट्रवादी संगठन है जो भारतीय मूल बिंदुओं की रक्षार्थ कार्य करती है। कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा बजरंग दल पर बैन से संबंधित बयान पर मछलीशहर जिले के विहिप सह मंत्री डॉ महेंद्र सिंह (सनातनी) व जिला बलोपसना प्रमुख बृजेश पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष देश में होने वाले 2024 के चुनाव में सत्ता में आने के लिए हिंसा का माहौल उत्पन्न करना चाहती है जो बजरंग दल होने नही देगा। बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकवादी संगठन से करना दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करती है।
इसी क्रम में प्रखंड संयोजक बजरंग दल सोनु गुप्ता ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के बहकावे में आकर हमें अपना सुध—बुध नही खोना है। बजरंग दल के विरोध करने वाले लोगों को लोकतांत्रिक और सभ्य तरीके से बजरंग दल समय आने पर जवाब देगी।
बैठक में अशोक सिंह ग्राम प्रधान आरबी सिंह, नामवर सिंह, विनोद सिंह, माता प्रसाद सिंह अध्यापक, बलीराम सिंह, शिव सिंह, चंदन सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कोमल सिंह, सुरेश सिंह, संदीप सिंह, गुलाब तिवारी, प्रदीप सिंह, विजय बहादुर, मोनू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular