Monday, April 29, 2024
No menu items!

मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

संदर्शिका का हो शत-प्रतिशत प्रयोग: प्राचार्य
जौनपुर। डायट सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, जिला समन्वयक, एसआरजी एवं एआरपी की समीक्षा बैठक निपुण भारत अभियान के सन्दर्भ में हुई। अध्यक्षता डायट प्राचार्य राकेश सिंह ने की। बैठक में प्रत्येक ब्लाक के हर महत्वपूर्ण बिन्दुओं, संदर्शिका का प्रयोग, निपुण लक्ष्य ऐप का प्रयोग, शिक्षक डायरी, प्रिंट रिच मटेरियल, ट्रैकर एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के संदर्भ में जानकारी ली गई, और बेहतर करने हेतु प्रेरित किया गया।
अपने संबोधन में डायट प्राचार्य ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसके द्वारा हम हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संदर्शिका प्रिंट रिच मैटेरियल के शत-प्रतिशत प्रयोग पर बल दिया। वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मनीष सिंह ने उपस्थिति एवं सामुदायिक सहयोग पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रवक्ता आरएन यादव, शोभा तिवारी आदि ने भी अपने विचार रखे। प्रशांत मिश्र प्रदेश मंत्री एआरपी एसोसिएशन ने संदर्शिका एवं ट्रैकर पर प्रकाश डाला। नवनिर्मित सभागार सभी को आकर्षित एवं सुखद अनुभूति करा रहा था। बैठक का संचालन एसआरजी अजय मौर्य ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular