Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर पत्रकार संघ की सदस्यता से 3 दर्जन से अधिक पत्रकारों ने दिया सामूहिक त्याग पत्र

  • संघ की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन होते ही हुआ विखराव

अमित शुक्ला/विपिन मौर्य एडवोकेट
मुंंगराबादशाहपुर/मछलीशहर, जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा विगत दिनो किए गए मछलीशहर तहसील इकाई के पदाधिकारियों के गठन की घोषणा को लेकर पत्रकार आक्रोशित हो उठे। तहसील क्षेत्र के पत्रकारों में उपजा आक्रोश शुक्रवार को पूरी तरह उफान पर आ गया। जिला पदाधिकारियों द्वारा की गयी मनमानी घोषणा से असंतुष्ट पत्रकारों ने शुक्रवार को मुंंगराबादशाहपुर में बैठक कर जिला पदाधिकारियों के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लगभग 3 दर्जन प्रिन्ट मीडिया से जुड़े वरिष्ठ और जौनपुर पत्रकार संघ की स्थापना के समय से जुड़े पत्रकारों ने सामूहिक त्याग पत्र दे दिया।

बैठक में शामिल होने वाले 3 दर्जन से अधिक पत्रकारों ने निवर्तमान तहसील अध्यक्ष राम प्रताप सिंह की उपस्थिति में संघ की सदस्यता से सामूहिक त्याग पत्र देते हुए जमा किए जाने वाले सदस्यता शुल्क की वापसी की मांग कर दिया। इसके बाद जौनपुर पत्रकार संघ की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन होने के साथ ही बिखराव भी हो गया। बताते चलें कि जौनपुर पत्रकार संघ की जिला कमेटी द्वारा मछलीशहर तहसील इकाई के पदाधिकारियों का मनमानी तरीके से बगैर सदस्यों की सहमति के ही पदाधिकारियों का गठन कर दिया गया जिसे लेकर पत्रकारों ने जिला कमेटी के समक्ष आपत्ति जताते हुए पुनर्गठन की मांग किया। जिला कमेटी द्वारा टाल-मटोल करते हुए कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिसके बाद पत्रकारों का आक्रोश बढ़ने लगा और शुक्रवार 24 अक्टूबर को बैठक कर तहसील क्षेत्र के प्रिन्ट मीडिया से जुड़े वरिष्ठ और पुराने सदस्यों ने सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया।

बैठक में आरपी सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, नानक चन्द्र त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, बृजेश पाण्डेय, मो0 जफर खां, फहीम अन्सारी, गंगेश बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ त्रिपाठी, जय प्रकाश तिवारी, आलोक सिंह, अनुपम तिवारी, राजकमल श्रीवास्तव, हरेन्द्र प्रताप सिंह, अर्जुन राम, पंकजमणि त्रिपाठी, अमित शुक्ल सहित 3 दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular