Monday, April 29, 2024
No menu items!

शतचण्डी महायज्ञ का छठां दिन माता कात्यायनी का रहा

अजय पाण्डेय
जौनपुर। शतचंडी महायज्ञ का छठां दिन माता कात्यायनी का दिन हुआ जहां यज्ञ के समय अपार भीड़ यज्ञशाला में अपनी आहुति देने की होड़ लगी हुई थी। आचार्य आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि छठें दिन माता कात्यायनी के दिन भक्तों का अपार भीड़ रही। 400 से अधिक लोगों ने मां को अपनी आहुति अर्पित की।


व्यास गद्दी पर विराजमान राघव दास जी महाराज ने संगीतमय राम कथा करते हुए राम कथा का वर्णन करते हुए व्यास गद्दी पर विराजमान राघव दास जी महाराज ने बताया कि आज प्रभु राम पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण और माता जगदंबा स्वरूपा सीता के साथ गंगा तक पहुंचे जहां पर केवट के साथ उनका संवाद हुआ पुनः केवट ने प्रभु राम का सपरिवार पूजन अर्चन वंदन करने के पश्चात गंगा पार कराया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चित्रकूट के लिए प्रस्थान किए। यह शतचंडी पांच कुण्डीय नवदिवासीय महायज्ञ 19 जून से 27 जून तक अनवरत चलेगा।
आचार्यों समस्त जनपदवासियों सभी सनातनियों से निवेदन किया कि सभी लोग इस गुप्त नवरात्रि में माता विंध्यवासिनी मंदिर ताड़तला स्थित आदि गंगा गोमती तट पर उपस्थित होकर यज्ञ भाग में अपनी आहुति दें। आचार्य ने बताया कि 27 जून को यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण और शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आचार्य रविंद्र द्विवेदी, अखिलेश मिश्र, राम अभिलाख दुबे, रामकृष्ण तिवारी, विद्याधर शुक्ल, अभिषेक तिवारी, धरणीधर मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, राधेश्याम तिवारी, राघव दास, जय प्रकाश मिश्र, अज्येयानन्द जी महराज, सुभाष दुबे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular