Monday, April 29, 2024
No menu items!

मां सीता का आदर्श विश्व की समस्त नारियों के लिये अनुकरणीय: डा. उषा

जौनपुर। मां सीता का आदर्श विश्व की समस्त नारियों हेतु अनुकरणीय है। माता सीता के आदर्शों पर चलकर ही एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण संभव है‌। मां सीता के दिखाए मार्ग पर चलकर हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को संस्कार युक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में उन्हें अग्रसर कर सकते हैं।” उपरोक्त बातें राष्ट्र सेविका समिति ‘वृन्दा शाखा’ जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित सीता नवमी उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानाध्यापिका डॉ उषा सिंह ने कही। सीता नवमी उत्सव आयोजन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रवक्ता प्रेमलता सिंह ने कहा कि मां सीता का आदर्श युगों युगों तक नारियों हेतु अनुकरणीय है और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर गृहस्थ निर्माण के साथ राष्ट्र निर्माण भी संभव है। सीता नवमी उत्सव आयोजन की संयोजिका डा. सरला त्रिपाठी ने उपस्थित सेविका बहनों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक शिक्षण प्रमुख असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग डॉ अनीता त्रिपाठी ने आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया। श्री सुंदर कांड पाठ का संगीतबद्ध गायन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित बहनों ने माता सीता के जन्म से संबंधित सोहर एवं भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका वन्दना सरकार, प्रधानाध्यापिका किरणलता सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की वरिष्ठ सेविका किरण सिंह, मानस सुता चंपा त्रिपाठी, गीता शुक्ला, आरती श्रीवास्तव, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की प्रमुख उर्वशी सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, पद्मिनी श्रीवास्तव, सुदामा सोनकर, पूजा यादव, रूपा कन्नौजिया, शीला सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular