Sunday, April 28, 2024
No menu items!

एडीओ पंचायत को मातृशोक

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत व सैदपुर गाजीपुर जनपद के मूल निवासी राजेश कुमार की माता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
गौरतलब हो कि एडीओ पंचायत की 75 वर्षीया माता द्रौपदी देवी का बुधवार को उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह एक भद्र और ममता की प्रतिमूर्ति महिला रही। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गयी। उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार द्वारा मुखाग्नि देकर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इधर निधन की सूचना पाते ही ब्लाक मुख्यालय परिवार समेत अन्य गणमान्य लोग शोकाकुल हो उठे।
इसी कड़ी में ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी व प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चन्द्र तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, प्रधान राम सकल वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लाक इकाई संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, उगेश पाठक, राजकुमार, जितेंद्र कुमार आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular