Monday, April 29, 2024
No menu items!

सांसद ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

गुलाब चन्द यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गौरा गांव में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में सांसद बीपी सरोज ने 300 जरूरतमन्दों को कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण का आयोजन भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष और सांसद मीडिया प्रभारी पं. राजकृष्ण शर्मा ने किया। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों की चिंता कर रही है इसलिए सभी का दायित्व है कि आप लोग भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाये जिससे देश से गरीबी खत्म हो जाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाये।

देश में कोई गरीब न रह जाये। आज सरकार गरीबों के लिये राशन, आवास, पेंशन, गैस सिलेंडर आदि की व्यवस्था दी है। राजकृष्ण शर्मा द्वारा उपलब्ध कराये गये 300 सौ कम्बल को सांसद ने वितरित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, राधाकृष्ण शर्मा एडवोकेट, संतोष दुबे, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, संजीव गुप्ता, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सेठ, ग्राम पंचायत अधिकारी रामचयन यादव, संतोष कुमार दुबे, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक पं. राज कृष्ण शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular